फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम कुटरी से गेहूं क्रय केंद्र हटाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
टीमा में एसडीएम के लिपिक को ज्ञापन सौंपते ग्राम सभा कुटरी के ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
ग्राम कुटरी में पूर्व से संचालित गेहूं क्रय केंद्र को हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन लिपिक को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर के नेतृत्व में कुटरी के ग्रामीणों ने ग्राम सभा में पूर्व से संचालित गेहूं क्रय केंद्र को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से कुटरी में गेहूं एवं धान क्रय केंद्र खोला जाता है लेकिन पिछले साल से उक्त क्रय केंद्र वहां से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। इसक चलते सभा कुटरी, पचौरिया, गोहर पटिया आदि आसपास के ग्राम सभाओं के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा कुटरी उक्त ग्राम सभाओं के बीच का केंद्र है। यहां आसपास के किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व से संचालित गेहूं क्रय केंद्र को ग्राम कुटरी में ही संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र को हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहां राशिद अंसारी, मदन सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, यशपाल सिंह, देव सिंह, राम सिंह, जसवंत सिंह, सुग्रीव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें