फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों पर तौल बंद होने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाजपुर के गांव भजवानंगला केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
लिमिट पूरी होने पर सहकारिता विभाग के दो केंद्रों पर तौल बंद होने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने लिमिट बढ़ाने की मांग की। वहीं 15 दिन से धान का भुगतान नहीं होने से किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

शनिवार को बाजपुर द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति के गांव भजवानंगला और मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों की लिमिट (लक्ष्य) पूरा होने पर तौल बंद हो गई। केंद्रों पर दीपावली से किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं। खबर मिलते ही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू समर्थकों के साथ केंद्र पर पहुंचे। यहां किसानों ने धान केंद्रों की लिमिट बढ़ाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। किसानों ने भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। वहां पूर्व प्रधान महल सिंह, भगवान सिंह, रमेश चंद, हरदयाल सिंह, संतोष सिंह, मेजर सिंह, चरन सिंह आदि थे।
इधर एडीओ सहकारिता दिनेश नेगी ने बताया कि दो धान तौल केंद्रों की लिमिट पूरी होने से तौल बंद हो चुकी है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उधर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि धान तौल होने के पंद्रह दिन बाद भी किसानों को धान का भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसान दर-दर भटक रहा हैै। जल्द किसानों की समस्याओं के लिए आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें