फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खटीमा में किसान विधेयकों के विरोध में ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन करते किसान, कांग्रेसी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कृषि विधेयक को पूंजीपतियों और जमाखोरों को लाभ पहुंचाने वाला बताते हुए भाजपा की सोची समझी चाल बताया। कहा कि यदि सरकार किसानों का हित सोचती तो फसल का समर्थन मूल्य किसान को देने की बात करती। मंडी समिति परिसर से मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपा और किसान विरोधी विधेयक वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व मंडी चेयरमैन दलजीत सिंह गोराया के नेतृत्व में किसानों ने मंडी परिसर से लगभग डेढ़ सौ ट्रैक्टरों के काफिले के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। बैनर, पोस्टर एवं कांग्रेस के झंडे के साथ तहसील पहुंचे प्रदर्शनकारी किसानों और कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने देश के किसानों के विरोध के चलते विधेयक वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश राठौर बाबी, नगर अध्यक्ष देवेंद्र जुनेजा राजू, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, रवीश भटनागर, जसविंदर सिंह पप्पू, देवेंद्र कन्याल, साधू सिंह नामधारी, दान सिंह राणा, राजू सोनकर, अरूण सक्सेना, राजकिशोर सक्सेना, संतोष गौरव, रमेश रौतेला, रासिद अंसारी, नासिर खान, मो. अहमद गुडडू, बल्देव सिंह, बलवंत सिंह, लीला चंद, रेखा सोनकर, नईम रिजवी, अरविंद दीपू, नरेश गिरी, मनोज कोली, पलविंदर सिंह, नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन

फोटो-24केटीएम05पी,06पी।
कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील में किया प्रदर्शन
काशीपुर। कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने विधेयक जल्द वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता तहसील गेट पर पहुंचे। उन्होंने कृषि विधेयक को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कांग्रेसियों ने विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए सरकार पर पूंजीपतियों के हाथों में खेलने का आरोप लगाया। कहा कि फसलों का एमएसपी सरकार के हाथ में नहीं होगा और किसानों को उनकी उपज का निर्धारित मूल्य नहीं मिल पाएगा।
किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीसी पंत को सौंपा। वहां प्रीत बम, अरुण चौहान, मुक्ता सिह, इंदूमान, अलका पाल, रोशनी बेगम, सुरेश शर्मा, त्रिलोक अधिकारी, अब्दुल कादिर, अब्दुल सलीम, अपूर्व मेहरोत्रा, सुभाष पाल, सचिन नाडिग, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी, अजीज कुरैशी, मुशर्रफ हुसैन आदि थे। संवाद
विधेयकों के विरोध में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली 27 को
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के संयोजक कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस की ओर से 27 सितंबर को विशाल ट्रैक्टररैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से 27 सितंबर को सुबह 10 बजे अपने ट्रैक्टर लेकर अनाज मंडी में पहुंचने की अपील की है। संवाद
किसानों के मुद्दे पर सितारगंज में प्रदर्शन करेगी आप
काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि 25 सितंबर को आप कार्यकर्ता सितारंगज में किसानों के हित में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कहा कि गन्ना मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियां अपनाए हुए है। पार्टी किसानों के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगी। इस मौके पर जोनल संगठन मंत्री प्रवीन कुमार, मीडिया प्रभारी अमिताभ सक्सेना, मुकेश चावला, विक्की सौदा, नितिन गौतम, गौरव पाल, आमिर हुसैन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें