काशी पुर में विवादित रास्ते का निरिक्षण करते एसडीएम। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने प्रस्तावित एबीसी सेंटर के विवादित रास्ते का निरीक्षण कर विरोध करने वाले कॉलोनीवासियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।
बुधवार को नगर निगम की टीम ने एबीसी सेंटर से जगदंबा कॉलोनी होकर रास्ता बनाने के लिए कॉलोनी और राजकीय चिकित्सालय के बीच की पुरानी दीवार को ध्वस्त करने का प्रयास किया। जेसीबी से दीवार गिराते समय कॉलोनी वालों ने विरोध किया तो टीम पूरी दीवार गिराए बिना लौट गई। बीती देर शाम कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर कहा कि प्रस्तावित एबीसी केंद्र के लिए रिंग रोड से भी रास्ता बनाया जा सकता है। पशु चिकित्सालय परिसर के अंदर से भी रास्ता है। दीवार को गिरा कर कॉलोनी के अंदर से रास्ता बनाना उचित नहीं है। चोरी रोकने को दीवार बनवाई थी जिसे निगम गिराकर कालोनी के अंदर से रास्ता बनवा रहा है। बृहस्पतिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार सिंघल ने स्थलीय निरीक्षण किया। कॉलोनीवासी प्रदीप वर्मा, बीके कक्कड़, अमित कक्कड़, जयप्रकाश शर्मा, प्रीत कक्कड़, अशोक चतुर्वेदी, अनूप तोमर, चरणजीत सिंह, अशोक माहेश्वरी, सुशील महेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, ललित आर्य, अशोक पाठक, अजय ने कॉलोनी के बीच से रास्ता बनाने का विरोध जताया। एसडीएम ने समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।