फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
काशीपुर नगर निगम में ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स बढ़ाने और दाखिल- खारिज शुल्क वसूलने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद निगम परिसर में सांकेतिक धरना देकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक से नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि स्वत: कर निर्धारण के नाम पर हाउस टैक्स पहले की अपेक्षा बढ़ा कर लिया जा रहा है जब कि नियमानुसार टैक्स 10 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता है।
दाखिल-खारिज पर भी दो प्रतिशत कर वसूला जा रहा है जबकि उत्तराखंड और यूपी के किसी भी नगर निगम और नगर पालिका में यह टैक्स लागू नहीं है। सहगल ने कहा कि फ्लाई ओवर की सर्विस रोड और रोड किनारे नाली न बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर मुक्ता सिंह, रोशनी बेगम, राशिद फारुखी, सफीक अहमद अंसारी, महेंद्र बेदी, अनिल शर्मा, बार अध्यक्ष इंदर सिंह, अरुण चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें