फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल के श्रमिकों ने जलाईं श्रम कोड की प्रतियां

विज्ञापन
रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर सभा करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने चार श्रम कोडों की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एक स्वर में तीनों कृषि कानूनों और विद्युत संशोधन अधिनियम 2021 को रद्द करने की भी मांग की। साथ ही एमएसपी की गारंटी प्रदान करने पर एक कानून बनाने, चौतरफा निजीकरण सहित कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगत सिंह चौक पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक अप्रैल को श्रम कोड जलाओ दिवस मनाया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियनों की मांगों को दरकिनार कर सरकार श्रम कोडों को लागू करने पर कायम है। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी सिर्फ विदेशी कॉरपोरेट घरानों के हित में काम कर रही है। बताया कि किसानों के हित के खिलाफ कृषि कानूनों को लागू कर रही है।
सरकार जनता की खाद्य सुरक्षा को खतरे में डालकर बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों को काबू करने में विफल साबित हुई है। वक्ताओं ने मनरेगा में कार्य दिवस 200 दिन करने, रोजगार गारंटी योजना शुरू करने, कर्मचारियों के स्वीकृत पदों को भरने आदि की भी मांग की। वहां मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, इंकलाबी मजदूर केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट, एक्टू प्रदेश महामंत्री केके बोरा, जनार्दन सिंह, संतोष कुमार, दिनेश भट्ट, डॉ. महेंद्र सिंह, सौरभ कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें