फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: बेदखली के नोटिस से हड़कंप, सड़कों पर उतरे लोग; जमकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Jun 2024 02:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में नगर निगम की ओर से बेदखली के नोटिस से लोगों में हड़कंप है। खेड़ा बस्ती के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बेदखली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
बेदखली के नोटिस से लोगों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में नगर निगम की ओर से बेदखली के नोटिस से लोगों में हड़कंप है। खेड़ा बस्ती के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बेदखली पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग किच्छा विधायक बेहड़ के आवास पहुंचे और विधायक से मुलाकात की। उनका कहना था कि पिछले कई वर्षो से सैकड़ों परिवार कल्याणी और बैगुल नदी के किनारे झुग्गी-झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहे है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण लोग मेहनत मजदूरी कर जीविका चला रहे है।

विज्ञापन


बताया कि विगत दिनों जिला प्रशासन के आदेश पर नगर निगम ने कल्याणी नदी किनारे बसे लोगों को नोटिस भेज कर जगह खाली करने का आदेश दिया है। साथ ही हिदायत दी है कि खाली नहीं करने पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएंगा। लोगों का कहना था कि यदि प्रशासन ने उनको वहां से हटाया तो लोग बेघर हो जाएंगे। बेहड़ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रशासन व निगम से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएंगा।

ये पढ़ें- Haldwani: आए थे रोजगार की तलाश में...खो दिए कलेजे के टुकड़े, सांप के डसने से राहुल की बेटी-बेटा की अकाल मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सभासद फुदेना साहनी, पूर्व सभासद नूर अहमद, अहमद अली, आजम मियां, अली हसन, मोहम्मद एहसान, रफीक अहमद, शाकिर अली, राजपाल सिंह, हुकुम सिंह, शिव दयाल,उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें