फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़िया ओवर हैड टैंक से सप्लाई को खुदने लगी पाइप लाइन

Mon, 11 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पानी सप्‍लाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पकड़िया में जल संस्थान की ओर से बनाए गए 250 केएल के ओवर हैड टैंक से पानी की आपूर्ति के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। 37 लाख की लागत से बने पंप और ओवर हैड टैंक के निर्माण से क्षेत्र के काफी बड़े हिस्से को पीने की पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


ओवर हैड टेंक के निर्माण से मेलाघाट रोड, पकड़िया, राजीवनगर, अमाऊं सेक्टर 1,2,3 की पानी की समस्या से जनता को निजात मिलेगी। इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए लाइन बिछाने का काम तेज गति से चल रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा ने ओवर हैड टैंक के निर्माण के लिए विधायक पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि धामी के प्रयास से जलसंस्थान को धनराशि बीएडीपी योजना से अवमुक्त की गयी। जल संस्थान के एई आरके श्रीवास्तव ने कहा ओवर हैड से वितरण के लिए पानी की पाइप लाइन खोदी जा रही है। ओवर हैड टैंक में पंप से पानी की आपूर्ति का काम तेज गति से चल रहा है। अप्रैल में यह काम कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


विधायक का आभार व्यक्त करने वालों में राजू कुरिया, कैलाश चंद, जगत सिंह भंडारी, कुंदन सिंह, जोहार सिंह, संजय बोरा, उमेश टम्टा, भूपाल भंडारी, जितेंद्र सिंह, दीवान सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र खोलिया, दीपक भट्ट, महेंद्र भाटिया, राम सिंह मेहरा, रोशन रावत, अरुण ऐरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें