फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर ऊंची करनी होगी ‘जागते रहो’ की आवाज

Mon, 11 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जो नेताओं को संदेश देना चाहिए। वह एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले जनता दरबार में दिया। ताकवाले ने अपराधों पर नियंत्रण करने के पुलिस के वायदे और दावों के विपरीत नैतिक दायित्व पर चर्चा कर कहा कि मोहल्लों और गांवों में सेल्फ डिफीम मैकेनिज्म पैदा करें तो समाज खुद ही अपराध मुक्त हो जाएगा। भारत नई दिशा की ओर जा रहा है इसमें प्रत्येक की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में ताकवाले ने कहा कि मेरा देश महान तब होगा जब मेरा गांव मेरा मोहल्ला महान होगा। पुलिस पर निर्भरता रखने के बजाए प्रत्येक नागरिक पुलिस के सहयोगी बने। किसी भी घटना की तुरंत डीसीआर 9411112980 पर फोन करें। पूरे जिले की पुलिस सहित अधिकारी सक्रिय हो जाएंगे। अपराधी मौके पर ही दबोच लिए जाएंगे। समाज को अपराध और भयमुक्त करने का दायित्व पुलिस सहित प्रत्येक नागरिक का है। पुलिस की संख्या मानक से काफी कम है। 

ताकवाले ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की जो हमारी पुरानी परंपरा है मोहल्ला कमेटी बना कर अपने मोहल्लों में जागते रहो की आवाज फिर ऊंची करनी है। समाज जागता रहा तो कोई भी अप्रिय घटना नही हो सकती है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला सुरक्षा समितियों और चौकीदारों को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। इसी दौरान एक व्यापारी नेता ने कहा कि अधिकारी जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनते हैं। 
विज्ञापन


लेकिन पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं का हल हुआ कि नही यह नहीं पूछते। इस बात पर ताकवाले ने कहा कि यहां समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार नहीं बल्कि अपराध मुक्त और भयमुक्त समाज के निर्माण को स्वचेतना के लिए विचार विमर्श चल रहा है। पार्षद सर्वेश शर्मा ने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, नो एंट्री के समय भारी और ओवर लोड वाहनों के चलने,  सेवानिवृत्त सीओ बीडी जुयाल, सेवानिवृत्त कोतवाल विजय चौधरी ने भी समाज के प्रति सभी के दायित्वों पर प्रकाश डाला। 

वहां पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा, शमशुद्दीन, हसीन खान, राधेश्याम प्रजापति, सर्वेश बाली, इलियास माहीगीर, माजिद अली, दीपक वर्मा, ब्रह्मा सिंह पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें