फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संशोधित....कच्ची राहों पर अब भी धूल फांक रहे सैलानी

Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। बौर जलाशय तक जाने वाली सड़क मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल होने के चार साल बाद भी बदहाल है। कच्ची सड़क होने के कारण डेस्टिनेशन तक पहुंचने वाले सैलानी अब भी धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के टूरिस्डेट स्टिनेशन में शामिल बौर जलाशय तक पहुंचने के लिए पक्की रोड न होने से यहां पर्यटन अपनी ऊंचाइयों को नहीं छू पा रहा है। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल होने के बाद भी यहां के लिए रोड नहीं बन पा रही है। गूलरभोज बाजार पार करने के बाद बौर डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए लोग पांच किमी ऊबड़-खाबड़ धूल भरी रोड पर चलने के लिए विवश हैं।
विभाग के अधिशाषी अभियंता बीएस डांगी के अनुसार वन विभाग की आपत्ति दूर होने के बाद स्वीकृति लगभग मिल चुकी है। पर्यावरण की भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही वन विभाग की ओर से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन





अब तक क्या हुआ

- अक्तूबर 2021 में सड़क की घोषणा के बाद 12.675 किमी सीसी सड़क के लिए 16 करोड़ का बजट तैयार कर भेजा।

- दिसंबर 2021 फाइल का बजट अधिक होने के कारण वापस आने पर दो फेज में बनाकर भेजा। इसमें पहले फेज में खजिया के समीप तक सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा।

- सितंबर 2022 तत्कालीन डीएम ने बैठक कर इसको फोरलेन बनाने के लिए फिर से बजट बनाने के निर्देश दिए। विभाग ने 45 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर तीसरी बार शासन को भेजा।

- सितंबर 2023 वर्तमान में जो बजरी रोड है, उसी पर सड़क बनाने के लिए साढ़े 21 करोड़ का बजट बनाकर चौथी बार फाइल तैयार कर मुख्यालय से शासन को भेजा।

- जनवरी 2024 में साढ़े 18 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति मिल गई थी।

- जून 2024 में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिसिंग लिंक मद से वित्तीय स्वीकृति मिल गई पर अभी तक धन आवंटन नहीं हो पाया।

सड़क की घोषणा के बाद अक्तूबर 2021 से विभागीय निर्देशानुसार आकलन फाइल भेजी जा चुकी है। यह सड़क डल बाबा मंदिर से तिलपुरी के जंगलात बैरियर तक 12.675 किलोमीटर लंबी, 3.75 मीटर चौड़ी है। इसके दोनों ओर 1.63 मीटर के शोल्डर बनेंगे। कुल मिलाकर यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी। -बीएस डांगी, ईई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें