फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फिजिशिययन और पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ की बाट जोह रहे लोग

Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं से दो-चार हो रहे हैं। अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन और पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ का पद खाली है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को जिला के साथ ही अन्य अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। अस्पताल में पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ/अन्य विशेषज्ञ का पद भी सृजित है, लेकिन तैनाती नहीं है। यही नहीं जर्नल सर्जन का पद भी लंबे समय से रिक्त है। अस्पताल में चिकित्साधीक्षक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की ही तैनाती है।
मु्ख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि किच्छा अस्पताल को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक कार्यदिवस पर दो घंटे निजी फिजिशियन की सेवा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों पर भी तैनाती की कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में जिले को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें