फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देवरी मुख्य चौराहे पर स्ट्रीट लाइट की मांग तेज

Mon, 02 Jun 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झनकट। देवरी में मुख्य चौराहे पर स्ट्रीट लाइट की भारी कमी से स्थानीय व्यापारी और राहगीर दोनों परेशान हैं। क्षेत्र के लोग नई बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं। जो लाइटें पहले से लगी हुई हैं, वे लंबे समय से बंद हैं जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और दुर्घटनाओं, असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


देवरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहर पोखरिया ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्य चौराहा व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जहां रोशनी का अभाव सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाए और नई बड़ी लाइटें लगाई जाएं ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें