खटीमा में 16 कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस मनाते पूर्व सैनिक।-संवाद
खटीमा। ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के 16 कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने रविवार को अमाऊं स्थित एक होटल में बटालियन का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि कैप्टन लक्ष्मण सिंह बोहरा को पूर्व सैनिकों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पूर्व सैनिकों ने मां कालिका की आराधना करते हुए बटालियन के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सूबेदार होशियार सिंह ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों के बारे में बताया। सुबेदार हरिदत्त, नायक प्रेम चंद, नायक ललित चंद ने कार्यक्रम का संचालन किया।
वहां पर भवान सिंह, चंदर सिंह, हरीश सिंह, त्रिभुवन भाटिया, सुरेश चंद, मनोज बिष्ट, जमनी चंद, पुष्कर सिंह, विरेंद्र सिंह, देव सिंह, नारायण सिंह, कैलाश राय, महेश चंद, बलवंत सिंह, आनंद धामी आदि थे।