फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मौसमी उत्पादों की मांग पर असर, बीते वर्ष से कम रही सेल

Sun, 13 Jul 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में इस वर्ष कम गर्मी और समय से पहले मानसून की वजह से रूम एयर कंडीशनर सेगमेंट (आरएसी) की मांग में 15 प्रतिशत की गिरावट रही है। मानसून ने व्यापार पर काफी असर डाला है। कूलर, पंखों की सेल पर अधिक असर पड़ा है।
विज्ञापन

इस साल गर्मियों की शुरुआत में तापमान उम्मीद से कम रहा है। कई क्षेत्रों में मानसून समय से पहले आ गया। इस कारण मौसमी उत्पादों की मांग में गिरावट आई है। मानसून की वजह से एसी, कूलर, पंखा आदि चीजों की बिक्री पर बीते वर्ष के मुकाबले असर पड़ा है। पिछले वर्ष इस सेगमेंट में अच्छा व्यापार हुआ था। हालांकि मांग में कमी के बावजूद बाजार में कीमतों में कोई बड़ा अंतर नहीं देखा गया। गुप्ता एयर कंडीशनर के ओनर अजीत गुप्ता ने बताया कि इस बार भी सेल हुई है। एसी सेगमेंट में बिक्री हुई है लेकिन कूलर के बिजनेस पर ज्यादा असर पड़ा है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार करीब 15 प्रतिशत तक बिक्री में गिरावट आई है। बीते वर्ष कोविड के बाद सबसे ज्यादा सेल हुई थी। उस लिहाज से इस बार व्यापार थोड़ा फीका रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें