फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विकास कार्यों के टेंडर निरस्त किए जाने से ठेकेदारों में गुस्सा

Mon, 21 Oct 2024 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से अचानक टेंडर निरस्त किए जाने से ठेकेदारों में आक्रोश है। उन्होंने सरकारी दरों से 14 प्रतिशत की कम दरों पर कार्य करने का प्रस्ताव प्रस्तुत कर विभाग से निविदा को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय ठेकेदार साजिद नदीम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय की ओर से 23 अगस्त 2024 को कई क्षेत्र के 12 विकास कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए थे। इसमें नाबार्ड व वार्षिक अनुरक्षण मद सहित डिपॉजिट मद के तहत क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लिंक मार्ग की मरम्मत व गड्ढा भरान, क्षतिग्रस्त पुलिया व नाली के निर्माण कार्य के लिए पंजीकृत ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए थे। ठेकेदार आवेदन प्रक्रिया के लिए अभिलेख जमा करने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक विभाग ने क्रम संख्या एक से चार व 9 तथा 11, 12 के लगभग 73 लाख के कार्यों को निरस्त कर दिया। कारण पूछने पर विभागीय अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। तब उन्होंने और राजकीय ठेकेदार जाकिर हुसैन, गुलाम मोहम्मद ने अधिशासी अभियंता को प्रार्थना देकर कहा कि निरस्त कार्यों में से यदि कोई भी कार्य चयनित अनुबंधन एवं आपूर्ति आदेशों से कराया जाता है तो वह सभी कार्य विभाग की तय दरों से 14, 15 एवं 20 प्रतिशत कम दरों पर एक वर्ष तक करने को तैयार हैं।



ठेकेदारों की हड़ताल चल रही थी। वे न तो टेंडर डाल रहे थे और न किसी को डालने दे रहे थे। 15 अक्टूबर तक पैचवर्क होना था इसलिए पैचवर्क के कार्यों को चयनित अनुबंध से कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें