फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक दशक बाद भी फिजिशियन का पद खाली

Mon, 21 Oct 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक दशक बाद भी फिजिशियन की तैनाती नहीं होने से सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। स्वास्थ्य विभाग डिमांड भेजने की बात कर पल्ला झाड़ने में लगा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रामनगर, अलीगंज, ठाकुरद्वारा, सुल्तानपुर पट्टी, रेहड़ बिजनौर समेत पर्वतीय क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं। एक दशक पूर्व तक अस्पताल में डॉ. गीता रावत फिजिशियन के पद पर कार्यरत थीं। सीएमएस का कार्य देखने के साथ ओपीडी भी करती थीं। उनके पास भारी संख्या में मरीज इलाज कराने को पहुंचते थे। उनकी मृत्यु होने के बाद से फिजिशियन का पद खाली चल रहा है। इस दौरान काशीपुर से लेकर देहरादून तक कई अधिकारी आए गए लेकिन यह पद नहीं भरा जा सका। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय रिक्त पदों पर तैनाती के लिए डिमांड भेजने की बात कर पल्ला झाड़ने में लगा हुआ है।
संविदा पर साक्षात्कार देकर इच्छुक डॉक्टर अस्पताल में नियुक्ति ले सकते हैं। लोक सेवा आयोग से स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति होती है। अभी फिजिशियन के आने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। रिक्त पदों की डिमांड भेजी जाती है। - डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें