फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में छठ पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य और पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले पूर्वांचल के सबसे बढ़े पर्व छठ पर मंगलवार शाम जिले के छठ घाटों पर सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। सैकड़ों महिला और पुरुषों ने छठ माता का पूजन प्रसाद का भोग चढ़ाया। बुधवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाकर निर्जल व्रत तोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


रुद्रपुर में किच्छा मार्ग, तीनपानी, दरियानगर, अटरिया मंदिर के निकट, भूरारानी व अन्य स्थानों पर छठ माता का पूजन किया गया। उत्तराखंड पूर्वांचल छठ पूजा लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे छठ घाट पर पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। सूर्य उदय के करीब आधे घंटे बाद पूजा अर्चना कर सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। वहां सुनीता गुप्ता, पर्मिला साहनी, मीना गुप्ता, राधिका देवी, दुर्गेश मार्या, लालू गुप्ता, नंदलाल शर्मा, पंकज चौधरी, रणधीर चौधरी आदि थे। 

उधर काशीपुर के चैती चौराहा महादेव नहर घाट पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति के पंडित सुधाकर तिवारी ने लोगों को सूर्य भगवान की पूजा कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ कर काशीपुर निवासी चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सूर्यदेव की पूजा अर्चना की। वहां पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह राजपूत, सुनील कुमार, बृज किशोर, उमेश साहनी, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश आदि थे। 
विज्ञापन


मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का एसडीएम दयानंद सरस्वती ने सूर्य भगवान की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने एसडीएम का स्वागत किया। इसके अलावा तीर्थ द्रोणसागर, कुंडेश्वरी नहर के घाट, चीनी मिल के घाट पर भी छठ पूजा की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें