पॉलीग्राफ टेस्ट करने पहुंचे डॉक्टर्स की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर में पहली बार सीबीआई की पॉलीग्राफ टेस्ट टीम पहुंची है। टीम ने दो केसों से संबंधित 13 सस्पेक्टेड का टेस्ट करना शुरू कर दिया है। यह टेस्ट बुधवार तक चलेगा।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर के निदेशक डॉ. दयाल शरण ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों सीबीआई को केंद्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भेजने के लिए अनुरोध किया था।
इसके चलते केंद्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. आशा श्रीवास्तव और साइंटिस्ट धन सिंह यहां पहुंचे हैं। बताया गया कि टीम ने सस्पेक्टेड लोगों का टेस्ट लेना शुरू कर दिया है।