फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में किल्लत, सड़कों पर बह रहा पानी

विज्ञापन
खटीमा में रोडवेज बस स्टेशन के पास लीकेज पाइप लाइन से भरा पानी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
नगर में पेयजल लाइनों की लीकेज का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। घरों के नलों में पेयजल समुचित मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ओवरहेड टैंक को होने वाली जलापूर्ति पाइप की लीकेज के चलते रोडवेज बस स्टेशन के समीप प्रेम टॉकीज मार्ग में भरकर लोगों की असुविधा का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को यह समस्या बताई।
अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसलिए जल्द ही लीकेज की समस्या से निजात मिलेगी। व्यापारी होशियार सिंह खोलिया ने बताया कि प्रेम टॉकीज तिराहे पर लीकेज के चलते मार्ग की पटरी का पानी दुकानों के आगे भरता है। वहीं, किराना व्यापारी रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि मार्ग की पटरी पर पानी भरने से टनकपुर रोड एवं तिलक नगर की ओर आनेजाने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

घड़ी के व्यापारी मोईन अहमद सिद्दीकी ने कहा कि मुख्य पाइप लाइन की लीकेज से मार्ग की पटरी तालाब का आकार ले चुकी है। यहां से जब वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं तो आसपास के दुकानों में गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। रोडवेज बस स्टेशन के समीप दुकान चलाने वाले लक्की सामंत लगभग एक माह से चल रही लीकेज से परेशान है। उन्होंने कहा कि मार्ग की पटरी पर भरने वाले पानी पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन गंदे पानी से रंगते रहते हैं।
विज्ञापन

लीकेज को जल्द ठीक किया जाएगा : जेई
खटीमा। उत्तराखंड जल संस्थान के अवर अभियंता (जेई) कमल किशोर जोशी ने बताया कि नई लाइन शिफ्टिंग में अभी कुछ समय लगता है। लगभग एक माह से चल रही रोडवेज बस स्टेशन के पास की लीकेज को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें