फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और नालियां अपने खर्चे से बनाईं

विज्ञापन
रुद्रपुर की प्रीत विहार कालोनी में बदहाल पड़ा पार्क। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नगर निगम में शामिल नए वार्ड बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। वार्ड नंबर 25 की प्रीत विहार काूलोनी भी अनियोजित विकास की भेंट चढ़ गई है। कॉलोनी के फेज-1 में 15 सालों से रह रहे लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से कभी सड़क बनाई ही नहीं गई।
विज्ञापन

लोगों ने घरों के आगे खुद सीमेंटेड सड़क बनाई है जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए अपने खर्चे से नालियां बनाई गई हैं।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि दो साल पहले यह क्षेत्र निगम में शामिल हुआ है। अभी तक कालोनी में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लग पाई हैं। पार्क खस्ताहाल है, उसमें बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं, नालियां नहीं बनने से लोगों के घरों का पानी पार्क में जा रहा है। वार्ड के पार्षद सुशील यादव से कई बार संपर्क करने के बाद भी फोन नहीं लग सका। (संवाद)
विज्ञापन

- बेटे की शादी में खुद ही सड़क बनानी पड़ी थी, नालियां तक लोगों ने अपने खर्चे से बनवाई हैं। पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग चुकी हैं। पिछले दो सालों से यहां निगम की ओर से कुछ काम नहीं हुआ है। -किशन लाल।
- बच्चों के लिए खेलने के पार्क में झाड़ियां उग गई है, एक बार इंजीनियरों व ठेकेदार की टीम सर्वे तो करके गई। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। हम लोगों ने अपने घर के बाहर खुद ही नालियां बनायी हैं। -केजे हसन।
- अभी तक स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगी हैं, क्षेत्र को नगर निगम में तो शामिल कर लिया गया है। लेकिन सुविधा कुछ नहीं मिली है। नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइटें यह तो शहर की बेसिक सुविधाएं होती हैं। -नुसरत जहां।
- निगम की कूड़ा गाड़ी भी कभी-कभी कॉलोनी में आती है। यहां स्ट्रीट लाइटें नहीं है, सड़क कभी नहीं बनीं, नाली भी हमने खुद ही बनायी, पार्क में झाड़ियां उगीं हैं। -नगमी शहरयार मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें