फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाली या सड़क पर कूड़ा फेंका तो भुगतना पड़ेगा जुर्माना

Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त बोले, कुछ लोग कूड़ा फेंकने से नहीं आ रहे बाज
विज्ञापन

रुद्रपुर। शहर में सड़क और नाले पर कूड़ा फेंकने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने वालों पर नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

दरअसल नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग नाला, सड़क किनारे और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं। निगम ने कई कूड़ा स्थलों की सफाई कराकर सेल्फी प्वाइंट में बदला हुआ है। लेकिन कूड़ा गाड़ियों में कूड़ा देने के बजाए सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ निगम अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि बार बार अपील करने के बाद भी लोग कूड़ा कचरा इधर उधर फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग भी किया जा रहा हैं। नगर निगम की ओर से पिछले कुछ दिनों से नाले नालियों की तली झाड़ सफाई के दौरान इन नाले नालियों से भारी मात्रा में पॉलीथीन निकल रही है। यही पॉलीथीन बरसात के दिनों में निकासी को अवरूद्ध कर बाढ़ का कारण बनती है। शिकायत मिल रही है कि बाजार में दिए गए डस्टबिन के बजाए दुकानदार कचरे को नालियों में फेंक रहे हैं। निगम ऐसे लोगों के साथ अब सख्ती से पेश आयेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें