फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारों पर शांति बनाए रखें

विज्ञापन
खटीमा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि त्योहारों में किसी भी तरह से लापरवाही और दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीओ ठाकुर ने रमजान और नवरात्र पर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के निर्देश पुलिस को दिए। इस मौके पर कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण ने नगर में जाम एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
तहसीलदार यूसुफ अली ने एनएच की ओर से बनाई गई नाली के चोक होने की समस्या को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति सुचारु एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभागाें के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक से पालिका, ऊर्जा निगम एवं जल संस्थान आदि महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संतोष कुमार अग्रवाल, नासिर खान, मौलाना वासिद, हयात सिंह बिष्ट, पवन ठाकुर आदि ने भी सुझाव दिए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें