फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरपिया में सिडकुल की स्थापना का रास्ता साफ

Sat, 09 Jul 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
सिडकुल के उद्योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा के खुरपिया क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सिडकुल की स्थापना का रास्ता अब साफ हो गया है। शासन ने सिडकुल के लिए 1002.15 एकड़ भूमि सिडकुल को हस्तांतरित कर दी है। सर्किल रेट के अनुसार इस भूमि की कीमत डेढ़ अरब से अधिक है। खुरपिया फार्म की जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से घमासान चल रहा है। इस जमीन पर भूमिहीनों को बसाने की मांग भी कई वर्षों से की जा रही थी। दूसरी तरफ शासन, प्रशासन इस बेशकीमती भूमि का उपयोग औद्योगिक विकास के लिए करने के लिए प्रयासरत था। इस भूमि पर उद्योग लगाने के लिए हालांकि लोगों में एक राय नहीं है। क्षेत्र के ज्यादातर लोग इसमें औद्योगिक आस्थान बनाए जाने के पक्ष में है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उद्योग लगाए जाने पर पूर्व में आपत्ति भी जताई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए अब शासन ने खुरपिया की भूमि के उपयोग के मामले में बड़ा निर्णय लेकर सिडकुल के लिए भूमि आवंटित करने का एलान कर दिया है। शासन के सचिव डीएस गर्ब्याल ने बुधवार को डीएम ऊधमसिंह नगर को जारी शासनादेश XVIII(II)/2016-18 (121)/2015 में कहा है कि राज्यपाल ने जिला ऊधमसिंह नगर के खुरपिया फार्म की सीलिंग में अतिरिक्त घोषित भूमि में से 1002.15 एकड़ भूमि विभिन्न खसरा नंबरों में अलग-अलग सर्किल रेट के अनुसार औद्योगिक आस्थान स्थापित किये जाने के लिए राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम लि. (सिडकुल) को विभिन्न शर्तों और प्रतिबंधों के साथ हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे दी है।

सर्किल रेटों के अनुसार उक्त आवंटित भूमि का आकलित मूल्य 1 अरब 58 करोड़ 33 लाख 93 हजार चार सौ रुपये है। सचिव गर्ब्याल की ओर से जारी पत्र में सिडकुल में लगने वाले उद्योगों के संबंध में विभिन्न शर्तों और प्रतिबंधों का जिक्र भी किया गया है। औद्योगिक आस्थान के लिए जो भूमि हस्तांतरित की गई है, उसके तहत खुरपिया में 130.1086 हेक्टेयर, बंडिया में 21.5284 हे., देवरिया में 11.1050 हे., गौरीकलां में 119.0800 हे., भूड़ागौरी में 120.9080 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन


सचिव डीएस गर्ब्याल की ओर से जारी इस पत्र के बाद खुरपिया क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। उधर इस बारे में आरएम सिडकुल गौरव चटवाल ने बताया कि शासन से खुरपिया क्षेत्र स्थित 1002.15 एकड़ जमीन सिडकुल को हस्तांतरित की है। इससे यहां पर उद्योगों को स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। 

रुद्रपुर। किच्छा के खुरपिया क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना के लिए जमीन हस्तांतरित होने के साथ ही इस क्षेत्र में जमीनों के रेट एक बार फिर आसमान छूने की आशंका जताई जा रही है। खुरपिया में सिडकुल की स्थापना की आस लगाए बैठे तमाम कॉलोनाइजरों और प्रॉपर्टी डीलरों ने इस क्षेत्र में जमीनें ले रखी हैं। सिडकुल की स्थापना के साथ ही यहां जमीनों के रेटों में उछाल आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें