रुद्रपुर। मेट्रोपॉलिस, सुपरटेक बिल्डर्स कंपनी प्रबंधन, निवेशकों का मामला फिर तूल पकड़ने लगा है। प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए निवेशकों ने मेट्रोपॉलिस मॉल के सामने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और रोष जताया। कहा कि यदि बिल्डर्स प्रबंधन ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो निवेशक उग्र आंदोलन को बाध्य होगे। आंदोलन को सपा, कांग्रेस, व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन देकर आक्रोश जताया।
कहना था कि वर्ष 2007 में मेट्रोपॉलिस-सुपरटेक प्रबंधन मॉल, आवासीय कॉलोनी का निर्माण शुरू करवाया था। जिसमें 120 स्थानीय निवेशकों ने करीब 100 करोड़ का निवेश किया। वादे के मुुताबिक निवेशकों को छह माह के अंदर निवेश की गई मकान, दुकान देने का समझौता हुआ, लेकिन वर्षों बाद भी निवेशकों को कुछ नहीं मिला।
आरोप है कि इस बारे में कई दौर की वार्ता कंपनी प्रबंधन से हो चुकी है, लेकिन प्रबंधन की तरह वादाखिलाफी करता रहा। जिसे निवेशक बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह, व्यापार मंडलाध्यक्ष संजय जुनेजा, सुशील गाबा, मोहन खेड़ा, तजेंद्र सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, जगदीश तनेजा आदि थे।