फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी: डॉक्टर के अभाव में महंगा इलाज कराने को मजबूर मरीज, सालों बाद भी नहीं हुई नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Mon, 23 Sep 2024 10:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

काशीपुर में सरकारी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से मरीज निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Medical, Doctor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर में सरकारी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से मरीज निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। 31 जनवरी 2023 को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कैमाश राणा अस्पताल छोड़कर जा चुके हैं। तब से नेत्र विभाग विशेषज्ञ विहीन चल रहा है।

अस्पताल में आने वाले मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में मरीजों की इलाज और ऑपरेशन कराने में हालत पतली हो रही है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद भी कोई भी नेत्र रोग विशेषज्ञ अस्पताल को नहीं मिल सके हैं। हालांकि बाजपुर में तैनात नेत्र तकनीशियन तीन दिन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कई मरीजों के होते थे ऑपरेशन

विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर, सुल्तानपुर पट्टी, मालधन, अलीगंज, ठाकुरद्वारा, केलाखेड़ा आदि स्थानों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें सौ से अधिक नेत्र रोगी भी शामिल रहते थे। कई मरीजों के ऑपरेशन भी हो रहे थे, लेकिन चिकित्सक के अभाव में ऐसे मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। इस कारण विभाग में रखे लाखों की मशीनें व उपकरण धूल फांक रहे हैं।

अभी विशेषज्ञ चिकित्सक के आने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। संविदा पर जनरल चिकित्सक की तैनाती हो सकती है। इच्छुक चिकित्सक मुख्यालय में साक्षात्कार दे सकते हैं।

विज्ञापन

- डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें