फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लेने के बाद संस्था ने ठोक दिया अग्रसेन पार्क में ताला

विज्ञापन
काशीपुर के अग्रसेन पार्क में उगी घास व झाड़िया। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
एक स्वयंसेवी संस्था ने आवास विकास कॉलोनी के महाराजा अग्रसेन पार्क को गोद लेने के बाद इस पर ताला ठोक दिया है। पार्क में फूलों के बजाय बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। इससे इतर पार्क को गोद लेने वाली संस्था वहां 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

आवास विकास में दीनदयाल उपाध्याय और महाराजा अग्रसेन पार्क है। दीनदयाल पार्क का रखरखाव नगर निगम करता है। वहां नियमित सफाई से पार्क की स्थिति संतोषजनक है। महाराजा अग्रसेन पार्क को एक संगठन ने आठ-दस साल पहले गोद लिया था। कुछ साल तो सब कुछ ठीकठाक रहा लेकिन संस्था के लोग अब पार्क की देखभाल नहीं कर रहे है। पार्क के गेट पर ताला लगा है। जिस कारण कोई भी व्यक्ति पार्क के अंदर नही आ पाता।
पार्क में ऊंची घास और झाड़ियां उग आईं हैं। इससे बच्चे पार्क में खेलने और बुजुर्ग पार्क में टहलने से वंचित हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि संस्था की ओर से पार्क की नियमित देखरेेख की जा रही है। बताया कि 15 अगस्त से पूर्व पार्क की सफाई कर ली जाएगी। वहां फूलों के पौधे लगाएं जाएंगे। रखरखाव के लिए संगठन की ओर से माली की नियुक्ति की जा रही है। पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें