फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहरीन में खेलेंगी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेमा

Fri, 06 Feb 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। बहरीन स्थित मानामा के ईशा टाउन में आठ से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में पंतनगर की बेटी प्रेमा विश्वास खेलेंगी। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रेमा का डब्ल्यू-एक कैटेगरी के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


प्रेमा का यह चयन वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर हुआ है। इसमें वह 22वें पायदान पर हैं। अब तक वह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने लगातार मेहनत व संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अगर यहां वह सफल होती हैं तो 2026 के एशियाई खेलों में भी वह अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगी। इसके लिए उन्होंने शुभम भगतुल्ला और सौम्या काे धन्यवाद दिया है।
खिलाड़ी प्रेमा ने बताया कि उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है लेकिन फिर भी हर बार प्रतियोगिता से पहले उन्हें अपने खेल की तैयारी छोड़कर स्पॉन्सर ढूंढने पड़ते हैं। बृहस्पतिवार को वह बहरीन के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें