फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टक्कर मारने वाले अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी

Fri, 06 Feb 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। गांव कठंगरी निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि तीन फरवरी को उसका बेटा मो. काजिम (26) किच्छा हाईवे पर कठंगरी मोड़ के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर उस पर बैठा था। इस बीच नयागांव निवासी शोएब और उवैश बाइक से उसके पास पहुंचे। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान सितारगंज की ओर से आई कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में शोएब और उवैश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि काजिम की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें