गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में 2010-11 से 2013-14 तक पाठ्यक्रम पूरे कर चुके छात्र-छात्राओं की 4980 उपाधियाें की घोषणा की गई। कुलसचिव डा. जे कुमार और अधिष्ठाताओं ने उपाधिधारकों की सूची कुलपति के समक्ष प्रस्तुत की। कुलपति डा. मंगला राय ने समारोह में 3021 स्नातक, 1555 मास्टर्स और 393 पीएचडी पाठ्यक्रमों की उपाधियां दीं। कुलसचिव डा. जे. कुमार ने कहा कि विद्यार्थी अपनी उपाधियां 16 अप्रैल से रजिस्ट्रार कार्यालय के काउंटर प्राप्त कर सकते हैं।
487 स्नातकों को बीएससी (एजी), 213 को बीएससी (होम साइंस), 194 को बीवीएससी एंड एएच, 58 बीएससी (फूड टेक्नोलॉजी), 81 स्नातकों को बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस, 67 को बीएससी (फॉरेस्ट्री), 82 स्नातकों को बीएससी (हॉर्टीकल्चर) की उपाधियां दी गईं। 1839 स्नातकों को बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां मिलीं। हाईटेक एग्रीकल्चर में 11 डिप्लोमे दिए गए। समारोह का संचालन डा.शिवेंद्र कश्यप ने किया। समारोह का शुभारंभ विवि गीत से किया गया।