फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 शराब की दुकानों की नीलामी

Wed, 15 Apr 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी की 103 दुकानों की कड़ी सुरक्षा के बीच विकास भवन में नीलामी की गई। जिलाधिकारी ने पहले विदेशी शराब की दुकानों का आवंटन लाटरी निकालकर किया। नीलामी में पहली दुकान इंदू सिंह के नाम से आवंटित हुई।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में दुकानों का आवंटन शुरू किया गया। उन्होंने रुद्रपुर नं. एक अंग्रेजी शराब की दुकान की लाटरी निकाली जो इंदू सिंह के नाम से निकली। इसके अलावा रुद्रपुर नं. दो पाला सिंह, काशीपुर रोड रुद्रपुर अवतार सिंह, काशीपुर नं. एक राजेंद्र, नं. दो अजय, नं. तीन सुरजीत कौर, किच्छा नं. एक सिंधु सिंह, किच्छा नं. दो रमावती, सितारगंज की जय प्रकाश गुप्ता, सितारगंज गेट विनोद कुमार, जसपुर की पृथ्वीपाल, बाजपुर की नत्था सिंह, खटीमा नं. एक राजबीर कौर, नं. दो सरवर सिंह, गदरपुर बादाम सिंह, लालपुर कपिल शर्मा, शक्तिफार्म शशिकला, ट्रंाजिट कैंप जोगी दास, बाजपुर दोराहा दीप शंकर, वडौरा मझोला सचिन चावला, चारुबेटा हरवंश लाल, महुआखेड़ागंज अमनदीप कौर, दिनेशपुर में कुलदीप सिंह, सुल्तानपुर पट्टी हरि सिंह, मनसापट़्टी जसपुर सुखदेव सिंह, मझोला नरेंद्र सिंह, बुंशी सोहन सिंह, रामनगर रोड काशीपुर अमृतपाल, नादेही मुन्ना सिंह, उकरौली मीना देवी, रजवाड़ प्रमोद कुमार, गोल चौराहा मीना देवी, धर्मपुर चौराहा सोनम यादव, केलाखेड़ा कस्तूरी देवी को मिली। इस मौके पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, एडीएम नजूल आशीष भटगई, जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय, इंस्पेक्टर महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें