फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के कोच बने पल्लव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के पल्लव जोशी को चीन में होने वाली अंडर-15 और अंडर-17 एशियन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। पल्लव जिले से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

उनसे पहले पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने देश का नाम रोशन किया था। पल्लव का यह सफर 15 वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज से प्राप्त की। छात्र जीवन से ही उन्हें बैडमिंटन का जुनून था। पल्लव ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के चैंपियन के रूप में तीन वर्षों तक दबदबा बनाए रखा। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते। खिलाड़ी के रूप में सफल होने के बाद उन्होंने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर ध्यान दिया। वह बंगलूरू से एनएसएनआईएस प्रशिक्षित और बीडब्ल्यूएफ प्रमाणित प्रशिक्षक हैं। वह पिछले दो वर्षों से सेंटर फॉर बैडमिंटन एक्सीलेंस से जुड़े हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें