फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से लगातार ड्यूटी पर हैं रमेश बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर रहे हैं। रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिपिक (बाबू) रमेश जोशी जरूरतमंदों के लिए रविवार के अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर आ रहे हैं। कोराना काल के दौरान पिछले एक साल से उन्होंने एक दिन भी अवकाश नहीं लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सहायक कनिष्ठ के रूप में कार्यरत रमेश जोशी कोरोना महामारी के दौरान बगैर नागा ड्यूटी के चलते उच्च अधिकारियों के साथ ही लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी करने के कारण उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था।
इसके बावजूद वह घर से ही ड्यूटी करते रहे। रमेश जोशी कहते हैं कि जिला अस्पताल में उन पर मेडिकल सर्टिफिकेट, विभिन्न आवेदनों की रिसीविंग और नई ज्वाइनिंग जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को फिटनेस प्रमाणपत्र भी बांटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनके ड्यूटी पर न आने से लोगों को काफी दिक्कतें हो सकती हैं, जिस कारण वह रविवार को भी ड्यूटी पर आते हैं। बताया कि शनिवार को कोविड अस्पताल के बाहर ड्यूटी दे रहे कुछ कर्मचारियों को उन्होंने अपने घर से मच्छरदानी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

काशीपुर वालों ने बनाई कोविड हेल्पलाइन
काशीपुर। कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए शहर के प्रशासनिक अधिकारियों, डाक्टरों और समाज सेवियों ने मिलकर एक हेल्पलाइन बनाई है। इससे कोरोना संक्रमितों को निशुल्क एंबुलेंस के साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई जाऐगी। रविवार को भी हेल्प लाइन के जरिए 12 कोरोना संक्रमितों की मदद की गई।
हेल्पलाइन तैयार करने वाले समाज सेवी कपिल ने बताया कि एसडीएम गौरव कुमार और कोरोना के नोडल अधिकारी अमरजीत सिंह की मदद से हेल्पलाइन तैयार की गई है। 24 घंटे में उनके पास मदद के लिए करीब 200 लोगों की कॉल आई है। रविवार को शहर के अंदर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भेजने के लिए 12 लोगों को एंबुलेंस भी मुहैया कराई गई। लोग आपातकाल व एंबुलेंस के लिए हेल्पलाइन नंबर 9720855870 पर और होम आइसोलेेशन किट व अन्य जरूरतों के लिए हेल्प लाइन नंबर 7536836721, 9368605748, 7505509794 पर मदद ले सकते हैं। (ब्यूरो)
एसडीआरएफ ने 70 लोगों तक पहुंचाई होम आइसोलेशन किट
काशीपुर। ऊधमसिंहनगर में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों तक होम आईसोलेशन किट पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की तीन टीमों का गठन किया गया है। रविवार को टीमों ने पूरे जिले में 70 लोगों के घरों पर होम आइसोलेशन किट पहुंचाई। एसडीआरएफ के कुमाऊं प्रभारी गजेंद्र सिंह परवाल ने बताया कि देहरादून मुख्यालय से एक हेल्पलाइन नंबर 9456596190 भी जारी किया गया है जिससे लोग किसी भी समय मदद ले सकते हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें