फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदन्ना नहर में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नदन्ना नहर में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम छिनकी निवासी आदर्श बिष्ट (21) पुत्र स्व. चंदन सिंह बिष्ट अपनी नानी के घर पूर्णागिरि कॉलोनी अमाऊं में रहता था। बुधवार देर शाम को वह दोस्तों के साथ लालकोठी स्थित नदन्ना नहर में नहाने गया था। नहाते समय पानी के तेज बहाव में वह डूब गया।
दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और काफी मशक्कत के बाद आदर्श को बेहोशी की हालत में नहर से बाहर निकाला। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श की मौत की सूचना के बाद मां, नानी और छोटे भाई अमन का रो-रो कर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

डंपर ने बाइक सवार फैक्टरी सुपरवाइजर को कुचला
काशीपुर। तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भलुही पोस्ट गोदरवर जिला कुशीनगर (यूपी) दिनेश चंद्र पांडे (43) पुत्र रामप्यारे पांडे यहां कुंडा थाने के ग्राम सुल्तानगढ़ में रहकर बीते 12 वर्षों से मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बाइक (यूके 18 एफ 2281) से ड्यूटी करने फैक्टरी जा रहा था। फैक्टरी के पास दिनेश ने जैसे ही बाइक फैक्टरी के गेट की तरफ मोड़ी तभी अचानक से तेजी से आ रहे डंपर (यूपी 21 सीएन 7270) के चालक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां भी है। (संवाद)
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यूपी के ग्राम बोदिभूड नौजुलिया थाना माधोटांडा (पीलीभीत) निवासी जीत बहादुर (25) पुत्र राम भरोसे बुधवार देर शाम को लालकुआं स्थित पेपर मिल से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। मेलाघाट रोड पर वन शक्ति मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस सेवा से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी ललित चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मूलरूप से ग्राम पिहानी जिला हरदोई यूपी और हाल ट्रांजिट कैंप निवासी कुलदीप कुमार (33) पुत्र राम प्रताप सिडकुल सेक्टर 11 स्थित ऑटो कॉल कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बुधवार की रात को वह कंपनी में ड्यूटी कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह पानी पीने की बात कहकर एक कक्ष से बाहर आ गया। कुलदीप के मुंह से झाग निकलने पर उसके साथ काम करने वाले लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

साथ कर्मचारी उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को कॉल पर सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें