फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की बाइक जानवर से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक राजू सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। चुनावी रैली में शामिल होने आ रहे दो युवकों की बाइक लावारिस मवशी से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मामूली रूप से घायल दूसरे युवक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम हरैया निवासी राजू सिंह (35) पुत्र रणवीर सिंह अपने मित्र गांव के ही कृपाल सिंह (36) पुत्र रामनिवास के साथ बाइक से नानकमत्ता में राजनीतिक पार्टी की रैली में शामिल होने आ रहा था। नगला में उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए लावारिस मवेशी से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चला रहे राजू के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि कृपाल सिंह भी चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। बिचुवा गांव से मरीज छोड़कर लौट रही एंबुलेंस ने दोनों घायलों को नानकमत्ता सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में इलाज से पहले ही राजू सिंह की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
थानाध्यक्ष केसी आर्य पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। राजू सिडकुल की फैक्ट्री में चालक के पद पर कार्य करता था। मृतक की पत्नी मधोबरी देवी, पुत्र करण सिंह, आशीष सिंह व पुत्री कशिश का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें