फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रोपे जाएंगे एक करोड़ पौधे : पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में रोपे जाएंगे एक करोड़ पौधे : पांडेय
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जिलेभर में हरेला पखवाड़ा के तहत किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/खटीमा/सितारगंज/नानकमत्ता/किच्छा। शिक्षाविद एवं जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरेला पखवाड़ा के तहत ट्रांजिट कैंप में पौधरोपण किया। अभियान के प्रदेश संयोजक एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब एक करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।
भाजपा उत्तरी व दक्षिणी मंडल की ओर से ट्रांजिट कैंप में पौधरोपण का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक शिव अरोरा ने संयुक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। एडवोकेट अशोक सागर ने बताया कि ट्रांजिट कैंप के आई ब्लॉक में पार्क में आम, नीम, चंदन सहित करीब 50 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

विधायक पांडेय ने कहा कि कोविड के दौर में सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन की महसूस हुई, जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में एक करोड़ पौधे रोपने का संकल्प लिया है। वहां मेयर रामपाल सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील यादव, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, राधेश शर्मा, निमित शर्मा, उदय वार्ष्णेय आदि कार्यकर्ता थे।
इधर खटीमा में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित हरेला पखवाड़ा के तहत यहां पौधरोपण किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के संयोजक एवं अरविंद पांडेय ने सिटी फॉरेस्ट पार्क में पौधरोपण किया। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से इस तरह के आयोजन अन्य स्थानों पर भी कराने की अपील की। वहां जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, नगर अध्यक्ष सतीश गोयल, गौरव सोनकर, रमेश जोशी रामू, विनोद जोशी, रमेश जोशी, दीपक तिवारी, नीलू गुप्ता, पंकज सिंह आदि थे।
उधर सितारगंज में विधायक पांडेय ने सरस्वती शिशु मंदिर केशवनगर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हर अवसर पर पौधरोपण को बढ़ावा दें। वहां कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राय, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, रतन लाल गुप्ता, राकेश त्यागी, कुलदीप गंगवार, गुरदीप सिंह चौहान, भोला जोशी आदि थे।
इसके अलावा नानकमत्ता में सीएचसी प्रांगण में भी पौधरोपण किया गया। इससे पूर्व विधायक पांडेय नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के आवास पर पहुंचे जहां भाजपाइयों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, चिकित्साधिकारी डॉ. पलक शिल्पी, डॉ. बाजीला मोइक, डॉ. खुशबू, डॉ इब्राहिम बेग, आरएन त्रिपाठी, अनिल तिवारी, प्रकाश चंद जोशी, गुलाब, केडी गहतोड़ी, गौरव वर्मा, जगदीश जोशी, ओम नारायण आदि थे।
इधर किच्छा के लालपुर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित ‘हरेला पखवाड़ा’ के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। वहां जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी, बलजीत गाबा, नवजोत सिंह, सुशील यादव, अमित मदान, राजकुमार गगनेजा, हरविंदर सिंह चुघ आदि थे।
बाद में विधायक पांडेय ने किच्छा के सरस्वती विद्या मंदिर में भी पौधे रोपे। वहां उदय प्रताप सिंह, स्वतंत्र राय, पूरन भट्ट, जयवर्धन सिंह, विवेकदीप सिंह, सचिन चावला, दिनेश भाटिया, किशन गोयल, विवेक राय, शरीफ मलिक आदि मौजूद थे।
फोटो - 06आरडीपी09पी - रुद्रपुर में पौधरोपण करते विधायक शिव अरोरा व विधायक अरविंद पांडेय।
फोटो - 06केटीएम08पी।
फोटो - 06एसटीजी02पी: नानकमत्ता में पौधरोपण करते गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय।
फोटो 06केसीएच1पी।
इनसेट
गदरपुर और दिनेशपुर में भी रोपे गए पौधे
गदरपुर/दिनेशपुर। हरेला पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा गदरपुर मंडल ने नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर बुध बाजार में पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया। हरेला पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं विधायक अरविंद पांडेय की उपस्थिति में मंदिर परिसर में पौधे रोपे गए। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, सुभाष गुम्बर, अशोक हुड़िया, राजेश गुंबर, राकेश भुड्डी, राजकुमार भुड्डी, नरेश हुड़िया, विजय कश्यप, अनिल जेटली, प्रवीण गिलहोत्रा आदि थे। संवाद
इधर दिनेशपुर में नगर पंचायत परिसर में पौधे रोपे गए। वहां नपं अध्यक्ष सीमा सरकार, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, विजय मंडल, सुकुमार सरकार, सुनीता मिस्त्री, प्रोजीत मंडल, भोला शील, तपन राय, भोला मंडल, विष्णु राय, प्रसन्नजीत शाह, सुकुमार सरकार, नित्यांनद मंडल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

फोटो06आरडीपी16पी - श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में पौधरोपण करते प्रदेश संयोजक अरविंद पांडेय और अन्य।
फोटो06आरडीपी17पी - दिनेशपुर नगर पंचायत परिसर में मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता।
इनसेट
15 अगस्त तक 10,000 पौधे रोपने का संकल्प
रुद्रपुर। जिंदगी जिंदाबाद संस्था की ओर से 15 अगस्त तक 10,000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। बुधवार को अलायंस कॉलोनी में समिति सदस्यों ने नीम, आंवला, अमलतास, अर्जुन, गुलमोहर, लीची, अशोक, बेल, हरड़ आदि के पौधे रोपे। पौधरोपण के दौरान विधायक शिव अरोरा व उनकी पत्नी डॉ. सीमा अरोरा मौजूद रहीं। इस दौरान जिंदगी जिंदाबाद टीम के सरदार करमजीत चाना, बलजीत कौर, हरजिंदर सिंह लाड़ी, लवली, अमर सिंह साजन, रणजीत सिंह, नवजोत सिंह, जुगल गोस्वामी, पूजा शर्मा, मेघा, योगेश वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें