फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों के साथ एक गिरफ्तार।

विज्ञापन
केलाखेड़ा में बरामद चोरी की बाइक और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की तीन बाइकों सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। सोमवार को थाना प्रभारी भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग कर बेरिया दौलत मार्ग पर गांव कलकत्ती फार्म (गदरपुर) निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा गुरबाज सिंह उर्फ माणू मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार राजेंद्र सिंह की निशानदेही पर गांव रामपुराकाजी बौर नदी के पास झाड़ियों से चोरी की गई दो बाइकों को बरामद कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ माणू की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी भुवन चंद जोशी ने बताया कि बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपी राजू ने पूछताछ में बताया कि क्षेत्र से चोरी की गई बाइकों को वे लोग शराब और लकड़ी तस्करी का कार्य करने वालों को बेचते थे। (संवाद)
विज्ञापन

गिरफ्तार और फरार आरोपी पर दर्ज हैं 22 मुकदमे
बाजपुर। थाना प्रभारी भुवन चंद जोशी बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू पर थाना गदरपुर, यूपी के मिलकखानम, केलाखेड़ा और रामनगर थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह फरार आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मोणू पर थाना नानकमत्ता, गदरपुर दिनेशपुर और केलाखेड़ा में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें