फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेने जा रहे लोगों को कोरोना जांच में नहीं मिल रही सुविधा

विज्ञापन
रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांवड़ लेने के लिए जिले से सैकड़ों लोग हरिद्वार जा रहे हैं लेकिन कोराना जांच के लिए लग रही लंबी लाइन और अन्य असुविधाओं के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। कांवड़ लेने जा रहे लोगों को कोरोना जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण इस बार कांवड़ लेने को हरिद्वार जाने के लिए कोरोना जांच अनिवार्य की गई है। जिले से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे लोगों को जिला अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच करानी पड़ रही है। लंबी लाइन के कारण उन्हें समय पर रिपोर्ट भी नहीं मिल पा रही है।
कोरोना जांच में उनके लिए किसी प्रकार की सुविधा अथवा छूट नहीं दी जा रही है। कई लोग इसी कारण कांवड़ लेने नहीं जा पा रहे हैं। इस संबंध में कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को जारी गाइडलाइन का अनुपालन किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति कांवड़ लेने जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाने पहुंचता है तो उनकी कोरोना जांच शीघ्र करवाने की सुविधा दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें