फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के एक-एक प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

Fri, 10 Oct 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। अधिवक्ता एसोसिएशन खटीमा के चुनाव अध्यक्ष पद से हरजीत सिंह और महिला उपाध्यक्ष पद से स्नेह प्रभा ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए रामवचन व सूरज प्रकाश चुनावी मैदान में हैं। जबकि महिला उपाध्यक्ष पद पर शहाना बेगम, लेखा परीक्षक के लिए मधु राणा और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए सीता राणा का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए केके सिंह व मलकीत सिंह, सचिव पद के लिए भरत पांडेय व अवधेश कुमार, उप सचिव पद के लिए अनिकेत पंत व सुनीता भट्ट, कोषाध्यक्ष पद के लिए शाहनवाज सिद्दीकी व विमलेश कुमार शर्मा चुनावी मैदान में रहेंगे। जबकि वरिष्ठ सदस्य पद के लिए निशु सक्सेना व जयपाल और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सूरज साफी, इरशाद अली, अमित सिंह नेगी, सचिन सिंह, महिमा रानी, अदिति व पूजा अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी केडी भट्ट ने बताया कि 17 अक्तूबर को मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें