फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर्ष फायरिंग मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम चकरपुर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गदरपुर पुलिस को अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसआई मुकेश मिश्रा ने संजीव कोचर उर्फ संजू कोचर, आयुष कोचर निवासी चकरपुर व ऋषि अरोड़ा निवासी मयूर विहार कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचक एसआई संजय सिंह बोरा ने एक अभियुक्त संजीव कोचर उर्फ संजू कोचर निवासी चकरपुर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोतियापुरा बाईपास के पास छिपाकर कर रखी घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें