रुद्रपुर। छतरपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही। मंगलवार की सुबह आठ बजे ग्राम छतरपुर में लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को बेसुध हालत में देखा। आसपास के लोगों की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसआई अनिल मेहता ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो