स्पष्टीकरण मांगे जाने के विरोध में डा. राजीव चौहान सरकारी अस्पताल के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राजीव चौहान ने बताया कि अस्पताल में हड्डी जोड़ने के नाम पर डाक्टरों ने लूट मचाई हुई है। जो राड पंद्रह सौ की मिलती है। उसके 25 हजार तक वसूले जा रहे हैं। संविदा में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एके सिरोही ने एक रोगी को भर्ती करने को लेकर उनके साथ अभद्रता की थी। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने डा. सिरोही के साथ ही उसका भी स्पष्टीकरण मांगा है। जो सरासर नाइंसाफी है।
इसी दौरान गांव केमरी (रामपुर) यूपी निवासी हिम्मत सिंह ने बताया कि उसके बच्चे के एक पैर की हड्डी टूटी है। एक डाक्टर ने 13 हजार रुपए मांगे उसने नहीं दिए। बाद में डा. राजीव चौहान ने बिना पैसे लिए उपचार किया। इसी दौरान रोगियों के तीमारदार डा. राजीव चौहान के पक्ष में बोलने लगे।