रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम पोर्टल को नियमित लॉग ऑन करें व उस पर आई सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने स्तर पर सीएम पोर्टल 1905 पर प्राप्त शिकायतों की मानिटरिंग करें, ताकि पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। जनता का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी से लेकर विभागीय सचिव तक सभी शिकायतकर्ताओं से स्वयं नियमित संवाद करें। मुख्यमंत्री ने जनपदों में आयोजित होने वाली बीडीसी की बैठकों में विकास से संबंधित विभागीय अधिकारियों और रेखीय विभागों के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी भी प्रयास करें कि वे बैठक में रहें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस का नियमित आयोजन किया जाए। बैठक में डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ मनीष कुमार, डीएफओ यूसी तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद