फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नर्सिंग के छात्रों को मिलेगा जापान में नौकरी का मौका

Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को विदेश में कॅरिअर बनाने का बड़ा मौका मिला है। मुख्यमंत्री कौशल योजना के तहत प्रदेश के नर्सिंग पास युवाओं को जर्मनी में रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि विदेश जाने के लिए जरूरी जर्मन भाषा का प्रशिक्षण सरकार निशुल्क उपलब्ध कराएगी। जर्मनी में चयन होने पर अभ्यर्थियों को करीब 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने का अवसर बताया गया है। योजना में जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की योग्यता रखने वाले 21 से 35 वर्ष तक के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भाषा प्रशिक्षण के जरिये युवाओं को जर्मनी में रोजगार के लिए आवश्यक भाषाई दक्षता दिलाई जाएगी। विदेश में रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योजना इसलिए भी अहम है कि प्रशिक्षण का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। हालांकि प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जमा करनी होगी। जिला सेवा योजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को राज्य से बाहर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इससे युवाओं को बेहतर आय के साथ विदेश में काम करने का अनुभव भी मिल सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सरकारी वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए जिला कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें