फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपेंगे काशीपुर बीडीओ, एबीडीओ सहित लापरवाह वीडीओ

Wed, 24 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि अफसरों ने बगैर दबाव सही कार्रवाई की तो काशीपुर बीडीओ, एबीडीओ सहित आठ पंचायतों के संबंधित वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई तय है। जांच रिपोर्ट में अपात्रों का नाम बीपीएल सूची में दर्ज कराने की पुष्टि हो चुकी है। इसके जिम्मेदार ब्लाक और पंचायतों के अफसर माने गए हैं।
विज्ञापन


 कुछ माह पहले काशीपुर में कई अपात्रों का नाम बीपीएल सूची में चढ़ाने और पात्रों का नाम सूची से हटाने का मामला प्रकाश में आया था। लोगों ने इसकी शिकायत सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव से की थी। तब ब्लाक कार्यालय से संबंधित रजिस्टर और अभिलेख जब्त कर लिए गए थे और रजिस्टर में छेड़छाड़ पाई गई। इसके बाद मामले की जांच का जिम्मा डीआरडीए सहायक अभियंता अक्षय कुमार चौधरी को सौंपी गई। चौधरी ने रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार 17 अपात्रों के नाम गलत तरीके से सूची में दर्ज किए गए हैं।

नियमानुसार नाम दर्ज करने के लिए पर्याप्त प्रपत्र और दावे की प्रति होना जरूरी है। मौके पर इस तरह का कोई भी प्रपत्र या दावे संबंधी अभिलेख नहीं पाया गया। ग्राम पंचायत शिवलालपुर अमरझंडा में तीन, फिरोजपुर में छह, धीमरखेड़ा में तीन, रंपुरा में एक, नीझड़ा में एक, कचनालगुसाई में एक, लक्ष्मीपुर लच्छी में एक व प्रतापपुर पंचायत में भी एक अपात्र का नाम सूची में पाया गया है। इस तरह इस प्रकरण मेें काशीपुर बीडीओ, एबीडीओ सहित सभी आठों पंचायतों के संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को जिम्मेदार माना गया है। सीडीओ इवा श्रीवास्तव ने बताया कि यह बहुत बड़ी लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना काम है। ऐसे में सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें