फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शासकीय व अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों को नहीं होगी समय पर वेतन मिलने की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब समय पर उनका वेतन उनके खातों में आने की चिंता नहीं सताएगी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ यूएसनगर से करार किया है। करार के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में शिक्षकों को 25 लाख रुपये के ओवरड्राफ्ट लिमिट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक काशीपुर शाखा के प्रबंधक विवेक गुप्ता ने बताया कि कोई भी शिक्षक जो दोनों में से किसी भी संघ के सदस्य होंगे वह इस ओवरड्राफ्ट लिमिट का लाभ उठा सकते हैं। रीजनल मैनेजर नौटियाल ने बताया कि ओवरड्राफ्ट लिमिट का लाभ लेने के लिए शिक्षक को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में अपना सैलरी अकाउंट खोलना होगा। ओवरड्राफ्ट लिमिट में 40 दिन तक कोई ब्याज नहीं देना होगा।
40 दिन के बाद 11 प्रतिशत का ब्याज देय होगा। इससे वेतन देरी से आने के बाद भी शिक्षकों को वेतन की चिंता नहीं रहेगी। वह ओवरड्राफ्ट लिमिट का लाभ उठा कर वेतन की कमी को दूर कर सकते हैं। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ओवरड्राफ्ट लिमिट के 25 लाख रुपये का ऋण भी बैंक से लेकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। शिक्षक संघों के साथ करार होने के दौरान उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, जिला मंत्री अजय शंकर कौशिक, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर शैलेष नौटियाल, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक विवेक गुप्ता और सुनील कुमार आर्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें