रुद्रपुर। सरकार ने नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां के वार्डों के परिसीमन के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जारी की गई है।
विज्ञापन
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस अधिसूचना के संबंध में कोई भी सुझाव या आपत्ति 19 फरवरी तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है। मामले में अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।
यह अधिसूचना उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916) (अनुकूलन व उपांतरण आदेश, 2007) की धारा-11क और 11ख में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके जारी की गई है। सिरौलीकलां को अलग पालिका बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। कुछ लोग पक्ष में व कुछ विपक्ष में खड़े थे। मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था।