काशीपुर। खाद्य संरक्षा एवं औषधी प्रशासन की टीम ने शिकायत मिलने पर सोमवार को आवास-विकास मोड़ व चैती चौराहा के आसपास फास्ट फूड के ठेलों का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया बीते दिनों आवास-विकास क्षेत्र से कुछ लोगों ने विभाग में फास्ट फूड दुकानदारों की शिकायत की थी जिसके बाद आवास विकास में आठ फास्ट फूड विक्रेताओं के पास खाद्य विभाग का फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
दुकानदारों को पांच दिन में लाइसेंस नहीं बनवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं चैती चौराहा पर दो दुकान से दाल व धनिया पाउडर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद