फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी का नहीं लगा सुराग आंदोलन की तैयारी में विहिप

Sat, 17 May 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। 19 दिन पहले लापता हुई किशोरी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। इससे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने किशोरी को भगाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक के घर की पैमाइश कराई। बीते 28 अप्रैल को क्षेत्र निवासी एक किशोरी घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पता चलने पर किशोरी के पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था। 30 अप्रैल को विहिप गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने केलाखेड़ा थाना प्रभारी से मुलाकात कर किशोरी की बरामदगी की मांग की।
बीते बृहस्पतिवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सीओ विभव सैनी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी माने थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना प्रभारी अशोक कुमार ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम के साथ गांव रामनगर पहुंचकर आरोपी युवक के घर की पैमाइश की। सूत्र बताते हैं कि किशोरी को भगाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक के घर का ध्वस्तीकरण हो सकता है।
इधर सीओ विभव सैनी ने बताया कि किशोरी बरामदगी के लिए बाजपुर, केलाखेड़ा और गदरपुर थानों की संयुक्त टीम गठित की गई है। पुलिस टीम यूपी, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर निगरानी कर रही है। विहिप जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा ने कहा कि जल्द ही किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें