खटीमा/मझोला। विद्युत सब स्टेशन में ब्रेकर आदि के मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
ऊर्जा निगम की एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि 19 को झनकट विद्युत सब स्टेशन और 20 को खटीमा सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य होना है। उक्त तिथियों पर इन दोनों क्षेत्रों में भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।