फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किच्छा, सितारगंज में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं

Tue, 11 Mar 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग अन्य अस्पतालों की शरण में जाने के लिए मजबूर
विज्ञापन

रुद्रपुर। किच्छा और सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज की व्यवस्था न होने से लोगों को बच्चों के उपचार के लिए भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। इसमें आर्थिक हानि तो होती ही है। समय भी बर्बाद होता है।
हाल में मुख्य चिकित्साधिकारी के आग्रह पर किच्छा अस्पताल में सप्ताह में दो दिन और सितारगंज अस्पताल में सप्ताह में एक दिन निजी बाल रोग विशेषज्ञ ने निशुल्क सेवा देने की सहमति दी है, लेकिन नियमित बाल रोग विशेषज्ञ न होने की दिक्कत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि किच्छा और सितारगंज सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए निजी बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं ली जा रही हैं। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए ठोस प्रयास कर रहा है। जल्द सूबे को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ ऊधमसिंह नगर को भी मिलेगा।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें